इतने रुपये में करें टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग
अमर उजाला
Mon, 10 October 2022
Image Credit : Tata Motors
7 वैरिएंट्स में उपलब्ध
Tata Tiago EV (टाटा टियागो ईवी) भारतीय बाजार में सबसे नई और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है।
इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है, जो 11.79 लाख रुपये तक जाती है। और कुल 7 वैरिएंट्स में उपलब्ध है।
Image Credit : tata motors
बुकिंग डिटेल्स
नई टाटा टियागो ईवी के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।
ग्राहक इसे 21,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर बुक कर सकते हैं।
Image Credit : tata motors
डिलीवरी डिटेल्स
कार की टेस्ट ड्राइव दिसंबर 2022 के आखिर में शुरू होगी।
जबकि इसकी डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी।
Image Credit : सोशल मीडिया
बैटरी साइज
Tiago EV दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है - एक 19.2 kWh यूनिट और एक ज्यादा पावरफुल 24 kWh यूनिट।
Image Credit : Tata Motors
कितनी है ड्राइविंग रेंज
यह कार 24 kWh यूनिट बैटरी के साथ लगभग 315 किमी की रेंज का दावा करती है।
जबकि 19.2 kWh बैटरी के साथ 250 किमी तक चल सकती है।
Image Credit : tata
बैटरी चार्जिंग टाइम
टाटा टियागो ईवी फास्ट-चार्जिंग ऑप्शन को सपोर्ट करती है। डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके बैटरी को 57 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Image Credit : Tata Motors
स्पीड
Tiago EV कार 5.7 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
Tiago EV में दो ड्राइव मोड और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।
Image Credit : Tata Motors
कैसे हैं फीचर्स
इस कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, 8-स्पीकर हरमन साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और भी बहुत कुछ मिलता है।
Image Credit : Tata Motors
क्या आप जानते हैं कि बाइक पर टोल टैक्स क्यों नहीं लगता