अमर उजाला
Fri, 5 May 2023
टाटा मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ऑफर की जाने वाली टियागो ने नया रिकॉर्ड बनाया है।
लॉन्च के चार महीने से कम समय में टियागो ईवी की 10 हजार यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।
यह रिकॉर्ड बनाने वाली टियागो ईवी पहली इलेक्ट्रिक कार है।
इसे सिर्फ 57 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक डीसी फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।
फुल चार्ज के बाद यह 315 किलोमीटर की अधिकतम रेंज ऑफर करती है।
कार में 45 कनेक्टिड फीचर के साथ ही स्मार्ट वॉच, आठ स्पीकर के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 8.69 लाख रुपये है। टॉप वैरिएंट को 11.54 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
स्कोडा की नई कोडिएक में हैं क्या खूबियां, जानें डिटेल