अमर उजाला
Wed, 3 May 2023
टाटा मोटर्स की ओर से एक मई से सभी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
टाटा की टियागो के सभी वैरिएंट्स की कीमत में छह हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
अब टियागो की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 5.60 लाख रुपये हो गया है।
कंपनी की इकलौती सेडान कार टिगोर की कीमतों में छह से 10 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं।
बढ़ोतरी के बाद टिगोर की कीमत 6.30 लाख रुपये से लेकर 8.90 लाख रुपये के बीच हो गई है।
अल्ट्रोज की कीमत में पांच से 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कंपनी ने की है।
बढ़ोतरी के बाद अल्ट्रोज की कीमत 6.60 लाख रुपये से लेकर 10.50 लाख रुपये के बीच हो गई है।
पंच की कीमतों में पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। अब पंच की कीमत छह लाख रुपये से शुरू होती है।
नेक्सन की कीमतों में पांच से 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
बढ़ोतरी के बाद नेक्सन की कीमत 7.80 लाख रुपये से 14.50 लाख रुपये के बीच हो गई है।
मई में लॉन्च हो सकती हैं ये कारें