अमर उजाला
Thu, 13 April 2023
मार्च महीने में टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा नेक्सन की बिक्री की। मार्च में इसकी कुल 14769 यूनिट्स की बिक्री हुई।
दूसरे नंबर पर तीन फीसदी बढ़ोतरी के साथ पंच रही। मार्च में पंच की कुल 10894 यूनिट्स की बिक्री हुई।
तीसरे नंबर पर टियागो हैचबैक 84 फीसदी ग्रोथ के साथ आई। इसकी कुल 7366 यूनिट्स की बिक्री हुई।
अगला नंबर अल्ट्रोज का रहा। मार्च 2023 के दौरान टाटा ने अल्ट्रोज की कुल 3862 यूनिट्स की बिक्री की।
पांचवें पायदान पर 2705 यूनिट्स के साथ टिगोर सेडान कार रही।
अगला नंबर टाटा की हैरियर का रहा। इसकी मार्च में कुल 2561 यूनिट्स की बिक्री हुई।
सफारी एसयूवी की मार्च महीने में कुल 1890 यूनिट्स की बिक्री हुई।
जीप की नई मेरिडियन में हैं ये खूबियां