अमर उजाला
Mon, 1 May 2023
देश की प्रमुख कार निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से एक मई 2023 से गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
कंपनी की ओर से पहले ही इसकी जानकारी दी गई थी।
टाटा मोटर्स ने 14 अप्रैल 2023 को जानकारी दी थी कि एक मई से गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से सभी गाड़ियों की कीमतों में 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
कीमतों में बढ़ोतरी वैरिएंट और मॉडल के मुताबिक अलग-अलग की गई है।
भारतीय बाजार में कंपनी पंच, टिगोर, टियागो, अल्ट्रोज, नेक्सन, हैरियर, सफारी जैसी गाड़ियों की बिक्री करती है।
आनंद महिंद्रा को है गाड़ियों का शौक, जानें कौन सी एसयूवी हैं पसंद