अमर उजाला
Wed, 15 January 2025
आज के समय में कार लोन लोगों को बहुत आसानी से मिल जाता है। अगर आप भी कार खरीदने के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो पहले इन बातों का ध्यान रखें।
कार लोन ऐसा चुने जिसका ब्याज दर कम हो। इससे आप पर ब्याज का बोझ कम होगा। हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से ही लोन चुनें।
लोन के दौरान कई प्रक्रियाओं को पुरा करना होता है जिनके बारे में आपको बारीकी से समझना चाहिए। नियम व शर्तों को ध्यान से पढ़े। समझ में परेशानी हो तो बैंक से पूछें।
इन सब के अलावा अपनी क्रेडिट हिस्ट्री की भी जांच करें. अपने क्रेडिट स्कोर को हमेशा अच्छा रखने का प्रयास करें।
लोन की ड्यूरेशन और EMI की जानकारी प्राप्त करें. साथ ही लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की जांच करें.
Donald Trump से क्यों खफा है EV इंडस्ट्री?