अमर उजाला
Mon, 27 November 2023
देश में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहनों का उपयोग किया जाता है। हर महीने लाखों दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है।
लेकिन दो पहिया वाहनों पर सफर करते हुए लोग लापरवाही करते हैं और मुसीबत में पड़ जाते हैं।
हादसा होने पर गंभीर चोट के अलावा पुलिस की ओर से चालान भी काटे जाते हैं।
दो पहिया वाहन चलाते हुए कभी भी चप्पल या सेंडल नहीं पहननी चाहिए, इसकी जगह जूतों का उपयोग करना चाहिए।
दो पहिया पर सफर के दौरान हेलमेट जरूर लगाना चाहिए। इससे हादसे के समय सिर को सुरक्षा मिलती है।
दो पहिया चलाते हुए कभी भी दो से ज्यादा लोगों को साथ बैठकर सवारी नहीं करनी चाहिए।
बीच सफर में बंद हो जाए बाइक, तो होते हैं ये कारण