सेंट्रल लॉक खराब होने की वजह से कार में फंस गए तो क्या करें?
अमर उजाला
Mon, 27 May 2024
Image Credit : Freepik
कार में बैठे लोगों की सुरक्षा के लिए सेंट्रल लॉक फीचर काफी खास होता है। मगर इसी फीचर की वजह से कई बार जान पर खतरा बन जाता है।
Image Credit : Freepik
अगर कभी कार के सेंट्रल लॉक फीचर की वजह से गाड़ी में ही फंस गए तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। कैसे खुद को सुरक्षित रखें।
Image Credit : Freepik
सेंट्रल लॉक फीचर कार में ड्राइवर वाली साइड पर मिलता है। साथ ही ड्राइवर ही इस फीचर को नियंत्रित करता है।
Image Credit : Freepik
सेंट्रल लॉक फीचर बैटरी के जरिए काम करता है। इसे कार की बैटरी से पावर मिलती है। अगर हादसे की स्थिति में बैटरी खराब हो जाए तो गाड़ी में बैठे लोग अंदर ही फंस जाते हैं।
Image Credit : Freepik
कार के सेंट्रल लॉक फीचर खराब होने पर आपको बिल्कुल भी घबराना नहीं है। अगर आप जल्दबाजी करेंगे तो कुछ और भी गलत हो सकता है, इसलिए शांत रहें।
Image Credit : Freepik
आजकल आने वाली कारों में हैंडरेस्ट दिया जाता है। सेंट्रल लॉक खराब होने पर हैंडरेस्ट के जरिए गाड़ी के शीशों को तोड़ें और कार से बाहर निकलें।
Image Credit : Freepik
सेंट्रल लॉक के क्रैश होने पर सीटबेल्ट और किसी अन्य नुकीली चीज के जरिए भी शीशे को तोड़ा जा सकता है।
Image Credit : Freepik
ऐसी स्थिति से बचने के लिए कार में हथौड़ा और पेचकस आदि जैसे सामान रखने चाहिए, इसके जरिए शीशे को साइड से तोड़ें।
Image Credit : Freepik
बाइक से आरामदायक सफर के लिए कैसे करें सही सीट का चयन