अमर उजाला
Thu, 20 March 2025
गाड़ी में एक शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए सभी पार्ट्स का सही तरह काम करना बेहद अहम होता है।
किसी एक पार्ट के भी खराब हो जाने पर समस्या हो सकती है और पूरे सफर के दौरान परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
ऐसे ही अगर कार के स्पार्क प्लग में खराबी आ जाए, तो कार में कई तरह की समस्याएं नजर आ सकती हैं।
अगर कार स्टार्ट होने में परेशानी हो या लंबे समय तक कार स्टार्ट न हो तो स्पार्क प्लग खराब हो सकता है।
अगर अचानक से कार में एक्सीलेरेशन की कमी हो जाती है, तो भी स्पार्क प्लग में खराबी हो सकती है।
कार में एवरेज अचानक से कम हो जाए तो भी स्पार्क प्लग को चेक करना चाहिए।
यूरोप में सिकुड़ रही टेस्ला, चीनी कंपनियों की बल्ले-बल्ले