अमर उजाला
Mon, 3 March 2025
कार ड्राइव करते समय अक्सर लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं। एसी गर्मी से राहत देता है।
लेकिन कई लोग कार में एसी चलाकर सोना भी पसंद करते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है।
यही आदत लोगों की मौत का कारण भी बन रहा है। ऐसे एक-दो नहीं बल्कि कई मामले सामने आए हैं।
कार में एसी चलाकर सोने से गैस भरने लगता है। अगर खिड़कियां बंद हों तो ये जान भी ले सकता है।
एसी चलाने के लिए इंजन ऑन करना पड़ता है, जिससे धुंए के साथ कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस केबिन में भर जाती है।
चूंकि खिड़कियां बंद होती हैं इसलिए यह गैस अंदर ही रह जाती है। बता दें कि कार्बन मोनोऑक्साइड बहुत जहरीली गैस है।
यह रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा को बहुत ही कम कर देता है जिससे व्यक्ति की मौत दम घुटने से हो जाती है।
इससे बचने के लिए आपको कार के अंदर लंबी देर तक नहीं बैठना चाहिए।
अगर कार के अंदर मजबूरन सोना भी पड़े तो खिड़कियों को पूरी तरह बंद न रखें।
टोल टैक्स के पैसों का क्या करती है सरकार?