हाईवे पर कार ड्राइविंग में काम आएंगी ये टिप्स

अमर उजाला

Thu, 29 August 2024

Image Credit : FREEPIK

अक्सर लोग काम के सिलसिले में एक से दूसरे शहर हाईवे के जरिए जाते हैं। ऐसे में कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना दुर्घटना घट सकती है।

Image Credit : FREEPIK

अगर हाईवे पर कार चलाने के दौरान इन टिप्स का ध्यान रखा तो कभी भी ड्राइविंग में कोई परेशानी नहीं आएगी।

Image Credit : FREEPIK

हाईवे या एक्सप्रेसवे पर कार चलाते वक्त गाड़ी को सही लेन में रखें। ऐसा करने से हादसा होने की संभावना कम हो जाती है और सफर सेफ हो जाता है।

Image Credit : FREEPIK

राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पर कार चलाने के दौरान रफ्तार के हिसाब से कार के गियर का चयन करें। इससे कार का संतुलन सही बना रहेगा।

Image Credit : FREEPIK

अगर हाईवे पर किसी वाहन से आगे निकलना है तो कुछ मिनट पहले आसपास के वाहनों को सही इंडीकेटर दें, ताकि हादसों से दूर रहें।

Image Credit : FREEPIK

राजमार्ग पर कार को निर्धारित गति के साथ चलाएं, ताकि अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में कार का संतुलन सही बना रहे।

Image Credit : FREEPIK

हाईवे पर गाड़ी चलाने के दौरान नजरों को हमेशाा सड़क की ओर रखें। साथ ही आसपास के वाहनों से थोड़ी दूरी बनाकर चलें।

Image Credit : FREEPIK

हाईवे पर अगर कार रोकनी हो तो पहले आसपास के वाहनों को उचित इंडीकेटर दें, इसके बाद किसी सेफ स्थान पर साइड में कार को रोकें।

Image Credit : FREEPIK

इन पांच टिप्स से बढ़ जाएगी बाइक टायरों की लाइफ

FREEPIK
Read Now