हजारों लग्जरी कारों समेत जलता जहाज डूबा

अमर उजाला

Wed, 2 March 2022

Image Credit : Portuguese Navy

  • हजारों लग्जरी कारों समेत एक बड़ा मालवाहक जहाज मंगलवार को मध्य अटलांटिक सागर में डूब गया
  • अधिकारियों ने कहा कि जहाज 'फेलिसिटी ऐस' ने स्थिरता खो दी और पुर्तगाल के अजोरेस द्वीपों से लगभग 250 मील दूर डूब गया, जह इसे खींचकर किनारे लाया जा जा रहा था

Image Credit : Portuguese Navy

  • यह जहाज जर्मनी से अमेरिका के लिए लग्जरी कारों को ले जा रहा था
  • जहाज में पोर्श, बेंटले, लेम्बोर्गिनी और फॉक्सवैगन जैसी कारें थीं 

Image Credit : Porsche

  • जहाज में मौजूद सभी कार्गो का कुल अनुमानित नुकसान करीब 440 मिलियन डॉलर (33 अरब 28 करोड़ रुपये) है
  • 650 फुट लंबा यह जहाज 4,000 कारों को ले जाने में सक्षम है, यह स्पष्ट नहीं है कि जहाज पर कितने वाहन थे 

Image Credit : Portuguese Navy

  • पुर्तगाली नौसेना के अधिकारियों के कहा, जहाज में लगभग दो हफ्ते पहले आग लगी थी
  • पुर्तगाली नौसेना ने जहाज से चालक दल के सभी 22 सदस्यों को बचा लिया

Image Credit : Portuguese Navy

भारत में टेस्ला का भविष्य कैसा?

social media
Read Now