लॉन्च से पहले देखें कैसी है नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस
सबसे पहले एमपीवी के फ्रंट लुक की तस्वीर सामने आई थी। इसमें इनोवा हाईक्रॉस की हेडलाइट्स, बंपर और फ्रंट ग्रिल को दिखाया गया था।
इसके अलावा नई इनोवा की एक और फोटो सामने आई थी। जिसके मुताबिक एमपीवी में बड़ा पैनोरमिक सनरुफ भी मिलने वाला है।
तीसरी फोटो में इसके राइट साइड फ्रंट का लुक साझा किया गया था। इसमें कार के डिजाइन के साथ ही हेडलाइट का डिजाइन भी दिखाई दे रहा है।
अगली फोटो में एमपीवी के फ्रंट की ऊपर से फोटो शेयर की गई। जिसमें कार का बोनट लोगो और लाइट्स दिखाई दे रही हैं।
नई इनोवा हाईक्रॉस के टेलगेट पर वाइपर दिया गया है। लोगो के साथ ही टेल लाइट्स की जानकारी भी सोशल मीडिया पर है।
अगली फोटो में कार का साइड लुक देखने को मिल रहा है। इसके मुताबिक एमपीवी का साइज काफी बड़ा है।
नई इनोवा हाईक्रॉस में हाइब्रिड तकनीक के अलावा ADAS जैसा सेफ्टी फीचर भी मिल सकता है।
सबसे लंबी वेटिंग पीरियड वाली टॉप-10 एसयूवी