बरसात के दौरान इस तरह रखें स्कूटर का ध्यान बारिश के दौरान दोपहिया वाहनों को चलाना काफी कठिन होता है, ऐसे में स्कूटर लेकर बारिश में जाने से पहले कुछ टिप्स का ख्याल रखें। मानसून के मौसम में अगर पानी ब्रेक में चला गया तो दिक्कत हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि पानी से भीगने के बाद ब्रेक की सही से जांच करें। बारिश के दौरान स्कूटर के टायर बहुत तेजी से प्रभावित होते हैं। मानसून से पहले एक बार टायरों की सही से जांच करवा लें। बारिश के दौरान स्कूटर के टायरों की ग्रिप कमजोर हो जाती है। ऐसे में कोशिश करें स्कूटर में ज्यादा पुराने टायर न लगे हो, वरना दिक्कत हो सकती है। बारिश के मौसम में ड्राइवर को देखने के लिए रोशनी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में स्कूटर की हैडलाइट और टेललाइट सही से काम करें, इसकी जांच करें। मानसून के दौरान हफ्ते में एक बार स्कूटर के हर पार्ट की जांच करनी चाहिए, अगर कुछ भी परेशानी लगे तो फौरन उसे ठीक करवाएं। बरसात के दौरान कोशिश करें कि स्कूटर को गीली सड़क पर न लेकर जाना पड़ें। वहीं, जहां पर ज्यादा पानी हो, वहा भी जाने से बचें। चाहे कोई भी मौसम हो, मगर स्कूटर की नियमित सर्विस करवाने से कई छोटी-मोटी दिक्कतों को समय पर ठीक कराया जा सकता है। Auto