बरसात के मौसम में काम आते हैं बाइक के ये सेफ्टी फीचर्स अगर आप रोजाना बाइक से सफर करते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि बारिश के दौरान किन फीचर्स का बाइक में होना जरूरी है। अक्सर लोग बिना जानकारी के बाइक से सफर करते हैं और बारिश में बाइक से जरा सी लापरवाही काफी नुकसान पहुंचा सकती है। दोपहिया वाहनों के बरसात में काफी हादसे होते हैं, ऐसे में अगर आप इन सेफ्टी फीचर्स का ध्यान रखेंगे तो सफर काफी सुरक्षित हो जाएगा। बरसात के दौरान अगर बाइक में एबीएस सिस्टम है तो अचानक ब्रेक लगाने पर कोई बड़ा हादसा नहीं होगा। मानसून की बारिश में बाइक और राइडर की सेफ्टी के लिए अगर ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर दिया गया है तो काफी बढ़िया रहता है, इससे बाइक फिसलती नहीं है। बाइक में अगर कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है तो इसकी मदद से सेफ्टी में और इजाफा हो जाता है। अगर बाइक में ये सभी फीचर्स नहीं है तो आप इन्हें मोटरसाइकिल में जुड़वा सकते हैं, ताकि सेफ्टी में बढ़ोतरी हो जाए। Auto