अमर उजाला
Fri, 2 June 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन तेंदुलकर ने नई सुपर एसयूवी को खरीदा है।
जानकारी के मुताबिक लैम्बॉर्गिनी की उरुस एस को सचिन तेंदुलकर ने खरीदा है।
लैम्बॉर्गिनी की उरुस एस में कंपनी की ओर से 3996 सीसी का आठ सिलेंडर ट्विन टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है।
जिससे 656.62 बीएचपी की पावर और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क हासिल होता है।
जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार 3.5 सेकेंड में और टॉप स्पीड भी 305 किलोमीटर प्रति घंटा है।
सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी के साथ ADAS जैसे फीचर को दिया जाता है।
सुपर एसयूवी की कीमत 4.18 करोड़ रुपये है। इसे अप्रैल महीने में ही लॉन्च किया गया है।
5 जून को आ रही है मारुति सुजुकी जिम्नी, जानें खूबियां