बाइक चलाने के ये नियम चालान से बचा लेंगे देश में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना अपराध है। ऐसे में बाइक चलाने से पहले अपने पास इस दस्तावेज को जरूर रखें, वरना चालान कट सकता है। सड़क पर वाहन चलाने के दौरान वाहन का बीमा होना जरूरी है, अगर वाहन चालक के पास गाड़ी का बीमा नहीं है तो चालान हो सकता है। बाइक चलाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी का होना जरूरी होता है। सड़क पर बाइक चलाते समय अगर वाहन चालक सीमा से ज्यादा गति से गाड़ी चलाता है तो चालान काटा जा सकता है। अगर बाइक पर जरूरत से अधिक सामान या लोग बैठे हैं तो फिर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा। सड़क पर बाइक चलाते वक्त अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में बाइक चलाने से पहले सिर पर सही ढंग से हेलमेट का पहनना जरूरी है। बाइक ड्राइवर अगर पीयूसी सर्टिफिकेट के बिना ही मोटरसाइकिल चलाता है तो जुर्माना देना पड़ सकता है। अगर मोटरसाइकिल चलाने वाला फोन हाथ में लेकर बात करता है या फिर ट्रैफिक सिग्नल को क्रॉस करता है तो भी चालान काटा जा सकता है Auto