अमर उजाला
Mon, 3 April 2023
रॉयल एनफील्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान आठ लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है।
कंपनी की बिक्री में तीन मोटरसाइकिल का सबसे ज्यादा योगदान रहा।
इनमें क्लासिक 350, हंटर 350, बुलेट 350 और सुपर मीटियोर 650 शामिल रही हैं।
पूरे वित्त वर्ष में कंपनी ने कुल 834895 मोटरसाइकिल की बिक्री की है। इससे पहले यह आंकड़ा 602268 था।
मार्च महीने में भी कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 72235 यूनिट्स की बिक्री की है।
पहले के मुकाबले कंपनी ने 2022-23 के दौरान एक लाख से ज्यादा यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी किया है।
टोयोटा फॉर्च्यूनर की डिलीवरी में लगेगा कम समय, जानें कैसे