अमर उजाला
Mon, 21 November 2022
अक्तूबर 2022 के दौरान रॉयल एनफील्ड ने कुल 76528 यूनिट्स की बिक्री की है।
क्लासिक 350 की सबसे ज्यादा बिक्री हुई, फेस्टिव सीजन के दौरान कुल 31791 यूनिट्स की बिक्री हुई।
दूसरे नंबर पर हंटर 350 रही, जिसकी कुल 15445 यूनिट्स की बिक्री हुई।
32 फीसदी ग्रोथ के साथ मीटियोर 350 तीसरे पायदान पर रही। इसकी कुल 10353 यूनिट्स की बिक्री हुई।
बुलेट 350 की अक्तूबर 2022 में 8755 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह पिछले साल के मुकाबले 50 प्रतिशत ज्यादा है।
आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा बढ़त बुलेट इलेक्ट्रा में हुई। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 104 प्रतिशत बढ़त के साथ इसकी कुल 4574 यूनिट्स की बिक्री की।
हिमालयन की कुल बिक्री 3751 यूनिट्स की रही।
650 ट्विन्स की बिक्री भी 50 फीसदी बढ़ी। इसकी कुल 1858 यूनिट्स की बिक्री हुई।
रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 की बुकिंग हुई शुरू, जानें खासियत