इलेक्ट्रिक कार से कर रहे हैं रोड ट्रिप, इन बातों का रखें ध्यान
अमर उजाला
Wed, 28 August 2024
Image Credit : FREEPIK
इलेक्ट्रिक कार का दीवानगी अच्छी गति से बढ़ रही है। देश में बीते कुछ सालों में इलेक्ट्रिक कार की मांग और बिक्री में अच्छा उछाल आया है।
Image Credit : FREEPIK
इलेक्ट्रिक कार निर्माता ग्राहकों को लुभाने के लिए कार में नए-नए फीचर्स और बेहतर रेंज लेकर आ रहे हैं।
Image Credit : FREEPIK
ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रिक कार के साथ रोड ट्रिप की योजना बना रहे हैं तो दिमाग में कुछ बातों को याद रखना जरूरी है, आगे जानें डिटेल।
Image Credit : FREEPIK
इलेक्ट्रिक कार से रोड ट्रिप पर जाने से पहले रास्ते की योजना बना लें। रोड ट्रिप का रास्ता ऐसा होना चाहिए जहां इलेक्ट्रिक कार को आसानी से चार्ज किया जा सके।
Image Credit : FREEPIK
इलेक्ट्रिक कार के साथ रोड ट्रिप पर ऐसे होटल या जगह पर रुके, जहां पर ईवी चार्जिंग स्टेशन हो, ताकि कार को आसानी से चार्ज किया जा सके।
Image Credit : FREEPIK
इसके साथ ही इलेक्ट्रिक कार में अगर अच्छी-खासी बैटरी बाकी है तो गलती से भी बिना जरूरत के कार को चार्ज न करें। इससे बैटरी को नुकसान हो सकता है।
Image Credit : FREEPIK
इलेक्ट्रिक कार के साथ रोड ट्रिप पर जाने से पहले मौसम का ध्यान रखें। रोड ट्रिप के लिए सही मौसम का चुनाव करें, ताकि कार को कोई नुकसान न हो।