वाहन में कम फ्यूल से होते हैं कई नुकसान कार और बाइक में अक्सर फ्यूल कम हो जाता है, मगर फिर कुछ ड्राइवर वाहन को जबरदस्ती चलाने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी वाहन के साथ ऐसा करते हैं तो ऐसा करने से गाड़ी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कई बार मोटा खर्चा भी करना पड़ सकता है। आगे जानिए क्यों वाहन में फ्यूल का स्तर पूरा रखना चाहिए। अगर वाहन में फ्यूल का स्तर कम है तो इससे फ्यूल पंप खराब हो सकता है। वहीं, कई मामलों में गाड़ी का इंजन भी खराब हो सकता है। इसके साथ ही इंजन सीज होने की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर वाहन में ईंधन का स्तर कम होगा तो वाहन का डस्ट फिल्टर और इंजेक्टर जल्दी खराब हो सकते हैं। वाहन में कम फ्यूल होने पर स्पार्क सिस्टम स्विचर हमेशा के लिए खराब हो सकता है, ऐसे में इसे बदलना पड़ता है। कार या फिर बाइक के फ्यूल टैंक में हमेशा एक चौथाई ईंधन होना चाहिए, ताकि वाहन पूरी सुविधा के साथ चल सकें। Auto