बाइक से हादसा होने के ये हैं सात बड़े कारण

अमर उजाला

Tue, 3 September 2024

Image Credit : FREEPIK

देश की सड़कों पर बेहिसाब संख्या में दोपहिया वाहन चलते हैं। इनमें बाइक की संख्या काफी ज्यादा होती है। इस वजह से अक्सर बाइक हादसों का शिकार भी होती है। 

Image Credit : FREEPIK

बाइक से हादसा होने के पीछे कई बार राइडर की लापरवाही भी एक बड़ी वजह होती है। 

Image Credit : FREEPIK

मोटरसाइकिल चलाने वाले अक्सर फोन का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही कानों में हैडफोन लगाकर गाने सुनते हैं। 

Image Credit : FREEPIK

कई बाइक राइडर गलत लेन में बाइक चलाते हैं। इस वजह से बाइक की टक्कर या हादास हो जाता है। 

Image Credit : FREEPIK

बाइक राइडर कई बार दूसरे वाहनों के इतना पास आ जाते हैं कि आगे या पीछे होने के लिए जगह ही नहीं बचती है। 

Image Credit : FREEPIK

अगर बाइक की गति काफी ज्यादा हो जाए तो फिर बइक नियंत्रण से बाहर हो जाती है, जिस वजह से हादसा हो जाता है। 

Image Credit : FREEPIK

सड़क पर बाइक राइडर अगर किसी तरह का स्टंट करता है तो भी बाइक फिसलकर गिर सकती है और दुर्घटना हो सकती है। 

Image Credit : FREEPIK

बाइक हादसे के पीछे कई बार नशीला पदार्थ भी जिम्मेदार होता है। कई राइडर नशीले पदार्थ का सेवन करके बाइक चलाते हैं, जिस वजह से हादसा हो जाता है।

Image Credit : FREEPIK

सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग में काम आएंगी ये पांच टिप्स

FREEPIK
Read Now