बाइक से हादसा होने के ये हैं सात बड़े कारण देश की सड़कों पर बेहिसाब संख्या में दोपहिया वाहन चलते हैं। इनमें बाइक की संख्या काफी ज्यादा होती है। इस वजह से अक्सर बाइक हादसों का शिकार भी होती है। बाइक से हादसा होने के पीछे कई बार राइडर की लापरवाही भी एक बड़ी वजह होती है। मोटरसाइकिल चलाने वाले अक्सर फोन का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही कानों में हैडफोन लगाकर गाने सुनते हैं। कई बाइक राइडर गलत लेन में बाइक चलाते हैं। इस वजह से बाइक की टक्कर या हादास हो जाता है। बाइक राइडर कई बार दूसरे वाहनों के इतना पास आ जाते हैं कि आगे या पीछे होने के लिए जगह ही नहीं बचती है। अगर बाइक की गति काफी ज्यादा हो जाए तो फिर बइक नियंत्रण से बाहर हो जाती है, जिस वजह से हादसा हो जाता है। सड़क पर बाइक राइडर अगर किसी तरह का स्टंट करता है तो भी बाइक फिसलकर गिर सकती है और दुर्घटना हो सकती है। बाइक हादसे के पीछे कई बार नशीला पदार्थ भी जिम्मेदार होता है। कई राइडर नशीले पदार्थ का सेवन करके बाइक चलाते हैं, जिस वजह से हादसा हो जाता है। Auto