अमर उजाला
Tue, 8 April 2025
इस समय मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम है। बाजार में रिमूवेबल और फिक्स्ड बैटरी के साथ आने वाले स्कूटर बिक रहे हैं।
दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। ऐसे में आपको किस तरह की बैटरी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहिए? आइए जानते हैं...
रिमूवेबल बैटरी स्कूटर में बैटरी को निकाल कर घर पर चार्ज करना आसान होता है। लेकिन ये स्कूटर महंगे होते हैं।
वहीं, फिक्स्ड बैटरी वाले स्कूटर को चार्जिंग स्टेशन या घर/ऑफिस की पार्किंग में चार्ज किया जा सकता है।
अगर आप किसी बिल्डिंग में ऊंचाई पर रहते हैं, तो ऐसे में रिमूवेबल बैटरी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर होगा।
यदि आपके बिल्डिंग में चार्जिंग पोर्ट की सुविधा है या चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता है तो फिक्स्ड बैटरी ऑप्शन अच्छा रहेगा।
फिक्स्ड बैटरी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में बूट स्पेस भी मिल जाता है, जो रिमूवेबल मॉडलों में नहीं होता।
इन जरूरतों के हिसाब से ही रिमूवेबल या फिक्स्ड बैटरी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का फैसला लें।
लद्दाख जाने के लिए बाइक अच्छी या स्कूटर? जानें कौन है ज्यादा भरोसेमंद