ड्राइविंग के दौरान होने वाले तनाव को ऐसे करें कम कार चलाने के दौरान अक्सर काफी ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में कई बार वाहन चालकों को काफी तनाव का सामना करना पड़ता है। आगे खबर में जानिए किस तरह से वाहन चालक अपने ड्राइविंग तनाव को कम कर सकते हैं। इन टिप्स से आपका काम आसान हो जाएगा। अक्सर लंबी कार ड्राइविंग के दौरान थकान और तनाव हो जाता है। ऐसे में वाहन चालक मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। सड़क पर लंबे वक्त कार चलाने के दौरान अगर तनाव होने लगे तो कुछ समय के लिए ब्रीदिंग व्यायाम किया जा सकता है। इससे आराम मिल सकती है। कार चलाने के दौरान कई बार चालकों के कंधों में दिक्कत होने लगती है। ऐसे में कंधों का व्यायाम कर सकते हैं। गाड़ी चलाने के दौरान ज्यादातर समय हाथ स्टीयरिंग व्हील पर रहता है। ऐसे में हाथों को इधर-उधर घुमाया जा सकता है। अगर आप लंबे सफर पर कार से जा रहे हैं तो बीच-बीच में ब्रेक लेकर कुछ समय के लिए व्यायाम की मदद ले सकते हैं। Auto