अमर उजाला
Fri, 11 April 2025
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लोग अपना तो रहे हैं, लेकिन इसकी गति काफी धीमी है।
ऑटोमोबाइल डीलर एशोशिएशन (FADA) के मुताबिक इस साल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 7.8% से बढ़कर 10% हो जाएगी।
हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह अभी भी काफी कम है। आइए जानते हैं इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के स्लो अडाप्शन के क्या कारण हैं...
मौजूदा समय में EV चार्जिंग स्टेशनों की भारी कमी है। मेट्रो शहरों में भी पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध नहीं हैं।
इलेक्ट्रिक कार-स्कूटर को चार्ज करने का समय 5-8 घंटे के बीच है जो काफी अधिक है।
इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने के मामले सामने आते रहते हैं, जिससे लोगों में इनके प्रति भरोसा कम है।
मौजूदा समय में ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें महंगी हैं, जिनसे ये आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं।
कार में न रखें परफ्यूम, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!