अमर उजाला
Sun, 24 August 2025
लोगों का पुरानी गाड़ियों से प्यार कम ही नहीं हो रहा है। सरकार का मानना है कि इसी के चलते प्रदूषण बढ़ रहा है।
सरकार चाहती है कि लोग पुरानी गाड़ियां छोड़ें और कम प्रदूषण करने वाली नई गाड़ी खरीदें।
इसी के चलते भारत सरकार ने अब 20 साल पुरानी गाड़ियों को रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराना महंगा कर दिया है।
ट्रांसपोर्ट मंत्रालय के अनुसार, अब 20 साल पुरानी कार के री-रजिस्ट्रेशन के लिए 10,000 रुपये देने होंगे जो पहले 5000 रुपये था।
इसी तरह अगर 20 साल पुरानी बाइक चलानी है तो उसके री-रजिस्ट्रेशन के लिए 2000 रुपये देने होंगे जो पहले केवल 1000 रुपये था।
तीनपहिया और क्वाड्रिसाइकिल के लिए यह शुल्क 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है।
इंपोर्टेड कार के लिए यह फीस 80,000 रुपये और बाइक के लिए 20,000 कर दी गई है।
बता दें कि इससे पहले गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल में बढ़ोतरी अक्तूबर 2021 में की गई थी।
लॉन्ग ड्राइव में एसी ऑन रखने से फायदा होगा या नुकसान