आपकी एक गलती से खटारा बन सकती है कार अगर आपके पास कार है तो आप जानते होंगे कि कार के बोनट में कई कठिन उपकरण दिए गए होते हैं, जिनके बारे में हर चालक को नहीं पता होता है। कई बार लोग अनजाने में कार के रेडिएटर में पानी डाल देते हैं, जबकि पानी कार के कूलेंट में डालना था, इस एक गलती की वजह से कार कबाड़ हो सकती है। अगर कभी आपसे इस तरह की गलती हो जाएं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आगे जानिए आपको क्या करना है। गलती से भी कार के रेडिएटर में पानी चला जाए तो इसकी वजह से इंजन में कई तरह की परेशानियां आ सकती है। रेडिएटर में पानी जाने से वहां पर बर्फ जम सकती है और इंजन को सप्लाई होने वाले लिक्विड रुक सकता है, ऐसे में इंजन खराब भी हो सकता है। कार के रेडिएटर में पानी जाने से इंजन बहुत ज्यादा गर्म हो सकता है, क्योंकि रेडिएटर के पास कूलेंट के मुकाबले पानी सोखने की क्षमता काफी कम होती है। आपको बता दें कि रेडिएटर में पानी जाने से रेडिएटर में जंग भी लग सकता है, फिर इसे ठीक करवाने में मोटा खर्चा करना पड़ेगा। रेडिएटर में पानी जाने से अगर इंजन पर फर्क पड़ा तो कार की क्षमता घट सकती है। ऐसे में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। Auto