मानसून में बाइक की चमक ऐसे रखें टनाटन मानसून के दौरान बाइक को ढककर रखें, ताकि मोटरसाइकिल की चमक बरकरार रहें। मानसून में अच्छी-खासी बारिश होती है, ऐसे में बाइक को हमेशा ढकी हुई पार्किंग में ही पार्क करें। बारिश के पानी से बाइक का कलर हल्का पड़ सकता है। ऐसे में बाइक को बारिश में चलाने से बचें। बारिश का पानी अगर बाइक के किसी हिस्से पर रह गया तो वहां पर नमी बनाकर पेंट को फीका कर सकता है। ऐसे में पानी को सही से साफ करें। अगर बाइक अधिक पुरानी है तो इस मौसम में बाइक पर पॉलिश का सहारा ले सकते हैं। इससे पेंट की चमक पहले से बेहतर हो जाएगी। बाइक पर वैक्स के इस्तेमाल से रंग की परत ज्यादा मजबूत हो जाती है। ऐसे में अच्छी गुणवत्ता वाली वैक्स का इस्तेमाल करें। मानसून के मौसम में मोटरसाइकिल को स्क्रैच से बचाकर रखें। वरना बाइक का पेंट खराब हो जाता है। AUTO