देश में बहुत अधिक लोग बाइक का इस्तेमाल करते हैं। चाहे ऑफिस जाना हो या फिर बाजार से कोई सामान लाना हो, बाइक एक अच्छा विकल्प है।
Image Credit : FREEPIK
अक्सर लोगों को बाइक चोरी होने की टेंशन रहती है, अगर आप भी बाइक का इस्तेमाल करते हैं तो आगे बताई गई टिप्स को फॉलो करें।
Image Credit : FREEPIK
मोटरसाइकिल को चोरों से सेफ रखने के लिए सही जगह पर पार्क करें। अगर घर में जगह नहीं है तो सीसीटीवी की नजरों में रखें।
Image Credit : FREEPIK
अपनी बाइक को चोरों से सुरक्षित रखने के लिए मोटरसाइकिल में थेफ्ट अलार्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब भी कोई बाइक चलाने की कोशिश करेगा तो अलार्म बज जाएगा।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप बाइक के पार्ट्स के बारे में अच्छे से जानते हैं तो बाइक का इलेक्ट्रिक कनेक्शन काट दें। ऐसे में कोई भी बाइक आसानी से नहीं चुरा पाएगा।
Image Credit : FREEPIK
चोरों की नजरों से मोटरसाइकिल को सेफ रखने के लिए बाइक पर चेन लॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाइक लेकर कही भी जाए तो साथ में चेन लॉक रखें।
Image Credit : FREEPIK
बाइक को चोरों से सेफ रखने के लिए बाइक में डिस्क ब्रेक लॉक का इस्तेमाल करें, यह लॉक काफी छोटा है, जोकि आसानी से बाइक के स्टोरेज में आ जाएगा।
Image Credit : FREEPIK
सनरुफ वाली कार खरीदने से पहले जान लीजिए फायदे की बात