अमर उजाला
Fri, 17 November 2023
उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। तापमान में कमी के साथ ही स्कूटर पर सफर करना मुश्किल हो जाता है।
लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर सर्दियों में स्कूटर का उपयोग करने के लिए तैयार किया जा सकता है।
नियमित तौर पर बैटरी की जांच करें। जरूरी हो तो बैटरी को बदलकर भी परेशानी से बचा जा सकता है।
सड़क पर बेहतर हेंडलिंग के लिए स्कूटर के टायर का सही होना जरूरी होता है। जरुरत हो तो इन्हें भी बदलें।
सर्दियों के मौसम में दो पहिया वाहनों की सुरक्षा के लिए लाइट्स का सही तरह से काम करना भी काफी जरूरी होता है।
सर्दियों में कम पेट्रोल के साथ स्कूटर चलाने पर भी मुश्किल हो सकती है, इसलिए सफर से पहले इसका ध्यान रखें।
नेशनल हाइवे पर सफर के दौरान मिलती हैं ये पांच सुविधाएं