अमर उजाला
Wed, 22 November 2023
देश में लगातार बेहतर होते हाइवे के साथ ही बाइक से भी लंबी दूरी का सफर करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
ऐसे में बाइक को लंबे सफर के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखते हुए आसानी से तैयार किया जा सकता है।
बाइक की सर्विस जरूर करवाएं। इससे बाइक का खराब इंजन ऑयल, ऑयल फिल्टर, एयर फिल्टर आदि बदल जाता है।
बाइक की बैटरी को भी सफर से पहले चेक करना चाहिए। अगर बैटरी वीक हो रही है तो इसे बदलना चाहिए।
कोशिश करें कि लंबे सफर पर जाने से पहले बाइक की लाइट्स को भी चेक करवाएं, अगर खराब हो तो उसे ठीक करवाएं।
टायरों में उचित मात्रा में हवा भरवाएं। इसके अलावा बीच सफर में टायर पंचर होने की स्थिति में पंचर किट रखें।
सर्दियों में इन तरीकों से करें इलेक्ट्रिक कार की देखभाल