प्री-मानसून से कार को कैसे रखें सुरक्षित, जानें टिप्स
अमर उजाला
Mon, 3 June 2024
Image Credit : Freepik
देश के उत्तरी हिस्से में अभी भी गर्मी का सितम जारी है। मगर दक्षिणी भाग में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है।
Image Credit : Freepik
प्री-मानसून के दौरान अच्छी-खासी बारिश होती है, ऐसे में कार का खास ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। आगे जानिए इस दौरान किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।
Image Credit : Freepik
सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए कार का ब्रेकिंग सिस्टम सही ढंग से काम करें, यह बहुत जरूरी है। ऐसे में प्री-मानसून से पहले गाड़ी के ब्रेक को चेक करें।
Image Credit : Freepik
कई लोगों का मानना होता है कि प्री-मानसून में कार के एसी का काम नहीं होता है, मगर यह बात गलत है। इस मौसम में एसी डिफॉगर का काम करता है।
Image Credit : Freepik
प्री-मानसून में कार के वाइपर्स का सही तरीके से काम करना जरूरी है। ऐसे में समय रहते गाड़ी के वाइपर्स को अच्छे से चेक कर लें।
Image Credit : Freepik
सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए गाड़ी के टायरों का सही रहना जरूरी है। इस मौसम में गाड़ी के टायर अक्सर सड़क पर फिसलते हैं, ऐसे में वाहन के टायरों की जांच करें।
Image Credit : Freepik
प्री-मानसून की बारिश से पहले यह चेक करें कि कार में किसी तरह की लीकेज न हो। लीकेज से अक्सर गाड़ी को नुकसान हो सकता है।
Image Credit : Freepik
कार का एसी नहीं दे रहा ठंडी कूलिंग, इन चीजों को करें चेक