अमर उजाला
Fri, 6 December 2024
त्योहारों के मौसम में अक्सर लोग नई कार खरीदते हैं।
अपने पसंदीदा मॉडल के लिए वेटिंग टाइम ज्यादा होने के कारण अभी भी कुछ लोगों को डिलीवरी का इंतजार होगा।
कार की डिलीवरी लेने की खुशी में, कई बार लोग उत्साह में लापरवाही कर जाते हैं।
आप अगर कुछ बातों का ध्याान रखेंगे, तो नुकसान से बच सकते हैं।
शोरूम पर कार की डिलीवरी से पहले खुद पीडीआई (प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन) करें। इसके बाद ही कार की डिलीवरी लें।
पीडीआई के दौरान कार को बाहर और अंदर से अच्छी तरह से चेक करना चाहिए।
अगर कोई परेशानी लगती है तो शोरूम को तुरंत उसकी जानकारी देनी चाहिए।
एक बार अच्छी तरह से चेक करने के बाद ही पीडीआई फॉर्म पर साइन करने चाहिए।
कार में हेडरेस्ट के हैं कई फायदे, जान बचाने के आता है काम