क्या होता है पावर पेट्रोल, जरूर जानें खास जानकारी आप कार में अक्सर पेट्रोल भरवाने जाते होंगे तो आपको पता होगा कि पावर पेट्रोल साधारण पेट्रोल से कितना अलग होता है। अगर आप नहीं जानते हैं तो जानिए डिटेल। पावर पेट्रोल को एक्सट्रा माइल या फिर हाईस्पीड ईंधन भी कहा जाता है, इस पेट्रोल के कई सारे फायदे हैं। साधारण फ्यूल की तुलना में पावर पेट्रोल काफी महंगा होता है, क्योंकि इसकी गुणवत्ता काफी बेहतर होती है। पावर पेट्रोल में ऑक्टाइन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसमें 90 से 94 की मात्रा में ऑक्टाइन पाया जाता है। ऑक्टाइन की वजह से इंजन से आने वाली आवाज कम हो जाती है और साथ ही इंजन पूरी क्षमता के साथ करता है। पावर पेट्रोल के इस्तेमाल से कार की माइलेज और गति काफी बेहतर हो जाती है। पावर पेट्रोल सर्दी के मौसम में कार के लिए फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल करने पर कार का इंजन जल्दी शुरू हो जाता है। Auto