बाढ़ के बाद ऐसे करें कार की मेंटेनेंस मानसून की बरसात का कहर इतना ज्यादा होता है कि कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। इस दौरान कारों को भी नुकसान होता है। बाढ़ के बाद कार को हुए नुकसान की जांच करनी चाहिए। आगे जानिए इस स्थिति में कार को किस तरह से सही कंडीशन में लाए। बाढ़ के पानी से कार बहुत ज्यादा गीली हो जाती है। कई बार कार में काफी मिट्टी चली जाती है। ऐसे में वैक्यूम क्लीनर की मदद ले सकते हैं। बाढ़ का असर कम होने के बाद कार के सारे फ्ल्यूड जैसे- इंजन ऑयल, ब्रेक ऑयल, ट्रांसमिशन फ्ल्यूड आदि को बदलना चाहिए। बाढ़ के बाद कार में नमी का स्तर काफी अधिक हो जाता है। ऐसे में कार के एयर फिल्टर को बदलना चाहिए, ताकि गाड़ी में कोई दिक्कत न हो। बारिश और बाढ़ के कहर के बाद कार को वेरिफाइड सर्विस सेंटर में चेक करवाना चाहिए। साथ ही किसी मैकेनिक से जांच भी करवा सकते हैं। बाढ़ से प्रभावित होने के बाद कार के कई सेफ्टी फीचर सही से काम नहीं करते हैं। ऐसे में कार के सभी सेफ्टी फीचर्स की जांच करवानी चाहिए। Auto