पेट्रोल या इलेक्ट्रिक, किस स्कूटर को खरीदना बेहतर देश में फ्यूल के दाम अभी काफी ऊंचे बने हुए हैं। यही वजह है कि अब लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर अग्रसर हो रहे हैं। मगर आप तय नहीं कर पा रहे हैं कि पेट्रोल या इलेक्ट्रिक में से कौन सा विकल्प सही है तो आपको आगे जानकारी मिल सकती है। पेट्रोल या इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने से पहले आपको यह देखना है कि आप रोजाना कितनी राइडिंग करते हैं। अगर दूरी कम है तो इलेक्ट्रिक, वहीं, अगर राइडिंग ज्यादा है तो पेट्रोल ही बेहतर विकल्प हो सकता है, वरना इलेक्ट्रिक स्कूटर में ज्यादा रेंज होनी चाहिए। इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने के लिए आसपास कोई चार्जिंग स्टेशन है, अगर नहीं है तो पेट्रोल स्कूटर ही अच्छा विकल्प है। वहीं, स्कूटर चलाने की लागत के मामले में इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर साबित है, पेट्रोल स्कूटर को चलाने की लागत ज्यादा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले उसकी रेंज और बैटरी को सही से चेक करें, पेट्रोल स्कूटर में ऐसा कुछ नहीं देखना पड़ता है। अंत में किसी भी स्कूटर को लेने से पहले अपने बजट पर ध्यान दें, अगर बजट कम है तो इलेक्ट्रिक स्कूटर कम रेंज वाला मिलेगा। ऐसे में पेट्रोल का ऑप्शन सही है। Auto