पेट्रोल कार में भर गया डीजल? जानें क्या करें

अमर उजाला

Sat, 20 July 2024

Image Credit : Freepik

बाजार में आमतौर पर दो तरह के फ्यूल की गाड़ियां चलती हैं, पेट्रोल औऱ डीजल। यह तो आप जानते ही होंगे।
 

Image Credit : Freepik

मगर क्या आप जानते हैं कि अगर पेट्रोल इंजन वाली कार में डीजल भर गया तो क्या होगा, या फिर डीजल वाली कार में पेट्रोल चला गया तो क्या होगा। आगे जानिए।
 

Image Credit : Freepik

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर कार के इंजन में गलत फ्यूल भर जाए तो गाड़ी स्टार्ट नहीं होती है, न ही कार को स्टार्ट करने की कोशिश करनी चाहिए। कार शुरू करने से इंजन खराब हो सकता है।

Image Credit : Freepik

गाड़ी की फ्यूल टंकी में गलत ईंधन जाने से कार के कई उपकरणों को नुकसान हो सकता है। इसमें फ्यूल पाइप, फ्यूल लाइन और इंजन को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। 

Image Credit : Freepik

कार के फ्यूल टैंक में गलत ईंधन जाने पर कभी भी इंजन को स्टार्ट न करें, अगर स्टार्ट कर दिया है तो फौरन इंजन बंद कर दें। 

Image Credit : Freepik

फ्यूल पंप की मदद से कार के ईंधन टैंक को खाली कराएं, इस प्रक्रिया में लगभग 5 से 7 लीटर फ्यूल लगता है। 

Image Credit : Freepik

इसके अलावा खर्च की बात करें इसमें लगभग हजार से दो हजार का खर्च आ सकता है। 

Image Credit : Freepik

इस परेशानी से बचने के लिए कार पर स्टिकर का इस्तेमाल करें। पेट्रोल कार के लिए नीला और डीजल कार के लिए नारंगी स्टिकर का इस्तेमाल होता है।

Image Credit : Freepik

इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड किस कार को चुनना बेहतर?

Freepik
Read Now