अमर उजाला
Tue, 26 August 2025
भारत में गाड़ी खरीदते समय लोग 'रोड टैक्स' का भुगतान करते हैं, लेकिन हाईवे पर चलने के लिए फिर टोल टैक्स भरना पड़ता है।
कई लोग अक्सर सवाल करते हैं कि जब रोड टैक्स दे दिया है तो फिर टोल टैक्स क्यों, आइए जानते हैं।
सरकार का कहना है कि रोड टैक्स का इस्तेमाल सड़क लाइट, सिग्नल, सुरक्षा सेवाओं और फर्स्ट एड सुविधाओं पर होता है।
साथ ही इस पैसे से नए हाईवे और एक्सप्रेसवे का भी विस्तार किया जाता है। मोटर व्हीकल टैक्सेशन एक्ट 1988 की धारा 39 के तहत यह टैक्स अनिवार्य है।
दूसरी ओर, सरकार का तर्क है कि टोल टैक्स इसलिए लिया जाता है कि हाईवे निर्माण की लागत और रखरखाव का खर्च निकाला जा सके।
केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल, 2025 से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेवे पर टोल टैक्स में 4-5% की बढ़ोतरी की है।
इन 5 सस्ती बाइक्स में मिलता है क्रूज कंट्रोल फीचर