गाड़ी खरीदते समय भर चुके 'रोड टैक्स', तो फिर 'टोल टैक्स' क्यों?

अमर उजाला

Tue, 26 August 2025

Image Credit : AI

भारत में गाड़ी खरीदते समय लोग 'रोड टैक्स' का भुगतान करते हैं, लेकिन हाईवे पर चलने के लिए फिर टोल टैक्स भरना पड़ता है।

Image Credit : अमर उजाला डिजिटल

कई लोग अक्सर सवाल करते हैं कि जब रोड टैक्स दे दिया है तो फिर टोल टैक्स क्यों, आइए जानते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

सरकार का कहना है कि रोड टैक्स का इस्तेमाल सड़क लाइट, सिग्नल, सुरक्षा सेवाओं और फर्स्ट एड सुविधाओं पर होता है।

Image Credit : Adobe Stock

साथ ही इस पैसे से नए हाईवे और एक्सप्रेसवे का भी विस्तार किया जाता है। मोटर व्हीकल टैक्सेशन एक्ट 1988 की धारा 39 के तहत यह टैक्स अनिवार्य है।
 

Image Credit : Adobe Stock

दूसरी ओर, सरकार का तर्क है कि टोल टैक्स इसलिए लिया जाता है कि हाईवे निर्माण की लागत और रखरखाव का खर्च निकाला जा सके।

Image Credit : Adobe Stock

कई प्रोजेक्ट्स लोन लेकर पूरे किए जाते हैं और उन पर ब्याज भुगतान के लिए भी लंबे समय तक टोल की वसूली जारी रहती है।

Image Credit : अमर उजाला

केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल, 2025 से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेवे पर टोल टैक्स में 4-5% की बढ़ोतरी की है।
 

Image Credit : Adobe Stock

इन 5 सस्ती बाइक्स में मिलता है क्रूज कंट्रोल फीचर

Hero MotoCorp
Read Now