अमर उजाला
Tue, 11 February 2025
देश में सड़क हादसों में हर साल 1.5 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
ट्रांसपोर्ट मंत्रालय के मुताबिक, 2022 में सड़क हादसों में 1,68,491 लोगों की जान चली गई।
2018 से 2022 के बीच सड़क हादसों में मरने वालें लोगों की संख्या 7.77 लाख से अधिक थी।
रिपोर्ट के मुताबिक सड़क हादसों का मुख्य कारण ओवरस्पीडिंग को बताया गया है।
ओवरस्पीडिंग के कारण 2022 में 1,19,904 लाख लोगों की मौत हुई।
गलत साइड और शराब के नशे में ड्राइविंग से क्रमश: 9,094 और 4,201 लोगों की जानें गईं।
मोबाइल फोन के इस्तेमाल से संबंधित हादसों में 3,395 लोगों की मौत हुई।
वहीं, अन्य कारणों से 30,435 लोगों ने सकड़ हादसों में अपनी जान गंवाई।
ऑफ रोडिंग के हैं शौकीन, ड्राइविंग के दौरान इन बातों को न करें नजरअंदाज