अमर उजाला
Tue, 21 March 2023
दिल्ली सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में वाहनों की संख्या कम हो गई है।
दिल्ली में 2021-22 के दौरान वाहनों की संख्या 79.18 लाख रह गई।
साल 2020-21 के दौरान यह संख्या एक करोड़ 22 लाख 53 हजार 250 थी।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के परिवहन विभाग ने पिछले महीनों में 50 लाख के करीब वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए हैं।
जिन वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है उनमें 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहन शामिल हैं।
दिल्ली में प्रति हजार लोगों पर 472 वाहन रजिस्टर्ड हैं।
मौजूदा समय में दिल्ली में 52 लाख से ज्यादा दो पहिया और 20.76 लाख चार पहिया वाहन रजिस्टर्ड हैं।
भारत में बन रहे शानदार एक्सप्रेस-वे होगी समय की बचत