अमर उजाला
Tue, 3 June 2025
कुछ वर्षों पहले तक कुछ फीचर्स लग्जरी कारों की पहचान हुआ करते थे। लेकिन आज ये फीचर्स बजट कारों में भी मिलने लगे हैं।
कुछ साल पहले तक सिर्फ लग्जरी कारों में ही एयरबैग जैसे फीचर्स को दिया जाता था। लेकिन अब यह सभी कारों में अनिवार्य हैं।
पहले कारों में पावर विंडो की जगह मैनुअल विंडो मिलती थीं। लेकिन अब कारों में पावर विंडो दी जाती हैं।
पुराने समय की कारों में सेफ्टी के लिए एबीएस और ईबीडी खास कारों में मिलते थे, लेकिन अब यह भी सभी कारों में मिलते हैं।
कुछ समय पहले तक कारों में साइड मिरर मैनुअल एडजस्ट होते थे, लेकिन अब यह इलेक्ट्रिकली एडजस्ट किए जाते हैं।
पुरानी लग्जरी कारों में सनरूफ का फीचर मिलता था, लेकिन अब आम कारों में भी यह फीचर उपलब्ध है।
इलेक्ट्रिक वाहन की पुरानी बैटरी का क्या होता है?