अमर उजाला
Tue, 3 January 2023
ओला इलेक्ट्रिक के लिए दिसंबर 2022 का महीना भी बिक्री के मामले में बेहतर रहा।
कंपनी ने इस दौरान 25 हजार से ज्यादा स्कूटर की बिक्री की।
इसी के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में 30 फीसदी बाजार पर कब्जा किया।
कंपनी भारत में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है।
इनमें ओला एसवन (99,999 रुपये) और एसवन प्रो (1,29,999 रुपये) शामिल हैं।
ओला एसवन एयर (84,999 रुपये) की बुकिंग फरवरी से शुरू होगी और डिलीवरी अप्रैल से होगी।
जानें जनवरी में आ सकते हैं कौन से दो पहिया वाहन