अमर उजाला
Tue, 1 April 2025
ट्रैफिक चालान की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त नियम लागू करने की तैयारी कर रही है।
नए प्रस्ताव के अनुसार, 3 महीने तक E-चालान का भुगतान नहीं करने पर ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
इसके अलावा एक साल के भीचर खतरनाक ड्राइविंग और रेड लाइट जंप करने पर 3 महीने के लिए लाइसेंस जब्त कर लिया जाएगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में केवल 40 फीसदी E-चालान का ही भुगतान होता है। ऐसे में नियमों को सख्त करने की तैयारी की जा रही है।
नए नियम के तहत, एक वित्त वर्ष में 2 से ज्यादा E-चालान लंबित रहने पर कार और बाइक बीमा का प्रीमयम भी बढ़ जाएगा।
दिल्ली में ट्रैफिक चालान की रिकवरी सबसे कम 14 फीसदी है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 27 और ओडिशा में 29 फीसदी है।
कई कारणों से लोग चालान नहीं भरते या उसमें देरी करते हैं। लोक अदालत से बकाया चालान की छूट पाने के लिए भी लोग इसे टालते हैं।
गाड़ियों में होता है चार तरह की लाइट का इस्तेमाल, जानें डिटेल