अमर उजाला
Wed, 19 March 2025
राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है।
दिल्ली सरकार ने नई ई-वाहन नीति (Delhi Electric Vehicle Policy 2.0) का प्रसताव पेश किया है।
नई नीति के तहत दिल्ली में अगर परिवार में कोई तीसरी कार खरीदता है तो उसे इलेक्ट्रिक कार खरीदना होगा।
यह प्रस्ताव ईवी 2.0 नीति के मसौदे का हिस्सा है, जिसे जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट में पेश किए जाने की उम्मीद है।
दिल्ली में 10 साल से पुराने सीएनजी ऑटो रिक्शा को इलेक्ट्रिक में बदलना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा, अगस्त 2026 से बाद पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों का भी रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा।
नई ईवी नीति के तहत लक्ष्य है कि 2027 से दिल्ली में रजिस्टर होने वाले 95% वाहन इलेक्ट्रिक हों।
दिल्ली कैबिनेट से अप्रूवल मिलते ही नई ई-वाहन नीति अप्रैल 2025 से लागू हो सकती है।
नाइट ड्राइविंग में नए ड्राइवरों को हो सकती हैं क्या समस्याएं, जानें डिटेल्स