बाइक के टायरों में इस तरह से भरवाई हवा तो होंगे नुकसान! अगर आप बाइक से सफर करते हैं तो मोटरसाइकिल का ध्यान रखना काफी जरूरी है। ऐसे में टायरों का खास ध्यान रखना पड़ता है। बाइक के टायरों में अगर सही मात्रा में एयर प्रेशर नहीं होगा तो बाइक का संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसे में बाइक किसी हादसे का शिकार हो सकती है। मोटरसाइकिल में अगर नाइट्रोजन हवा को भरवाया जाए तो इससे टायरों की क्षमता बढ़ती है। साथ ही इससे माइलेज पर भी फर्क पड़ता है। मगर बाइक के टायरों में साधारण हवा के साथ नाइट्रोजन भी भरवा दी जाए तो इससे क्या नुकसान होगा। आगे जानिए क्या है इसकी डिटेल। टायरों में नाइट्रोजन हवा भरवाने से टायर फटने की आशंका कम हो जाती है। साथ ही टायर अच्छी पकड़ बना पाते हैं। अगर बाइक के टायर में साधारण हवा के साथ नाइट्रोजन भी डलवा दी जाती है तो इससे टायर का एक्सपेंशन रेट बढ़ जाता है। दोनों एयर को मिक्स करके डलवाने से टायरों में एयर प्रेशर काफी बढ़ जाएगा, इस वजह से टायर कभी भी फट सकता है। बाइक के टायर में मिक्स हवा भरवाने से बाइक के इंजन पर भी बुरा असर पड़ता है। बाइक की क्षमता भी कम हो सकती है। Auto