अमर उजाला
Sun, 30 March 2025
अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टोल सिस्टम में बड़े बदलाव की घोषणा की है।
सरकार 1 अप्रैल 2025 से एक नई टोल पॉलिसी लागू कर सकती है, जिसमें एनुअल टोल पास सिस्टम लाने की योजना है।
इसमें फास्टैग यूजर्स को वन-टाइम पेमेंट के जरिए एक साल के लिए टोल-फ्री सफर की सुविधा दी जा सकती है।
खबरों के मुताबिक, 3,000 रुपये की एकमुश्त राशि देने पर वाहन मालिक पूरे साल बिना टोल चुकाए हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर सकेंगे।
यह सिस्टम उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होगा, जो बार-बार हाईवे से सफर करते हैं।
अभी NHAI की टोल इनकम 55,000 करोड़ रुपये है, जो अगले दो साल में 1.40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
केंद्र सरकार जल्द शुरू करेगी अपनी टैक्सी सर्विस, ओला-उबर को मिलेगी टक्कर