अमर उजाला
Sun, 21 September 2025
भारत में GST 2.0 लागू होने के बाद कॉम्पैक्ट SUV खरीदना किफायती हो जाएगा। सरकार ने टैक्स स्लैब को 28% से घटाकर 18% कर दिया है। जिससे ग्राहकों को 30 हजार से 1.5 लाख रुपये तक की राहत मिल रही है।
ब्रेजा पर अब 40% टैक्स लागू होगा, पहले 45% लगता था। इस बदलाव से SUV 30,000 से 48,000 रुपये तक सस्ती मिलेगी।
GST 2.0 से Venue को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। इसकी कीमतों में 68,000 से 1.32 लाख रुपये की कमी आएगी।
GST कटौती से Kia Sonet की कीमत 70,000 रुपये से 1.64 लाख रुपये तक कम हो जाएगी।
Nexon अब 68,000 से 1.55 लाख रुपये तक सस्ती मिलेगी, जबकि Mahindra XUV 3XO की कीमत में 71,000 से 1.56 लाख रुपये तक की कटौती होगी।
GST 2.0 की वजह से Brezza, Venue, Sonet, Nexon और XUV 3XO जैसी पॉपुलर SUVs पहले से ज्यादा किफायती हो गई हैं। नई SUV खरीदने के लिए यह सही मौका साबित हो सकता है।
चिंता की नहीं है बात! कारों में मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर्स