अमर उजाला
Wed, 9 April 2025
दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति (EV Policy 2.0) के तहत कई तरह के वाहनों पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।
इसमें नए वाहनों में 97% इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं 2030 तक 98% वाहन इलेक्ट्रिक होंगे।
नई नीति के तहत अगर आप दिल्ली में तीसरी कार खरीदेंगे तो वह इलेक्ट्रिक होनी चाहिए।
वहीं, सीएनजी से चलने वाले 10 साल पुराने ऑटो को चरनबद्ध तरीके से हटाकर इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को लाया जाएगा।
आगामी 15 अगस्त से दिल्ली में सीएनजी ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।
वहीं, सीएनजी ऑटो को इलेक्ट्रिक में बदलवाने (retrofitting) का विकल्प दिया जाएगा।
इसके अलावा, अगस्त 2026 से गैर इलेक्ट्रिक दोपहिया (बाइक-स्कूटर) वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाए जाने की उम्मीद है।
Hybrid या Normal? कौन सा स्कूटर खरीदना चाहिए